गांव खेड़ी के जंगल मे गोबर के ढेर से लाखो रुपयो की कीमती सागोन की चोरी लकड़ी को बरामद करती वन विभाग
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना। लकड़ी माफिया ने कम्हेड़ा गंगनहर पटरी मार्ग पर खड़े सागोन के चार कीमती पेड़ चोरी से काट लिए थे। जिन्हें वन विभाग ने गांव खेड़ी फिरोजाबाद के जंगल से बरामद कर लिए हैं। वन विभाग की टीम द्वारा आरोपियों को चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा के पास अनूपशहर गंगनहर पटरी मार्ग पर खड़े सागोन के चार कीमती पेड़ गत 14 अगस्त की देर रात लकड़ी माफिया द्वारा काट लिए गए थे। वन विभाग की टीम तभी से लकड़ी माफिया की तलाश कर रही थी। रविवार देर रात वन विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर गांव खेड़ी फ़िरोजाबाद से पिमोड़ा जाने वाले मार्ग पर छापा मारा। वन रक्षकों रमेश चंद, सुनील, प्रह्लाद और अमित ने बताया कि जांच के दौरान एक किसान के खेत में लगाए गए गोबर के ढेर के नीचे छिपाकर रखे गए सागोन के चोरी किए गए चारों पेड़ बरामद कर लिए। वन रेंजर सिंहराज सिंह पुंडीर ने बताया कि पेड़ काटने वाले आरोपियों को चिन्ह्ति करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।