फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने चिल्लागाह पर स्वमित्व का बोर्ड लगाया

विज्ञापन
गांव बिहारगढ़ में चिल्ल्लागाह मुख्य द्वार पर लगा प्राचीन दरगाह बाबा भूरे शाह का बोर्ड। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
वन विभाग ने चिल्लागाह पर स्वामित्व का बोर्ड लगाया
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। हस्तिनापुर सेंचुरी के परिक्षेत्र में पीर खुशहाल की चिल्लागाह पर वन विभाग ने अपने स्वामित्व का बोर्ड लगा दिया है। इस मामले को लेकर ख्वाजा खुशहाल चैरिटेबल ट्रस्ट बिहारगढ़ की अध्यक्षा नाजिया आफरीदी ने बताया कि राजनीति के चलते वन विभाग कार्रवाई कर रहा है। मौखिक रूप से उन्हें कार्रवाई की जानकारी दी गई है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रमुख वन संरक्षक के यहां लंबित पड़ा हुआ है। कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सभी विभागों को आदेश की कापी भेजते हुए जवाब मांगा था।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और कोर्ट जो आदेश देगी, उसका हर हाल में पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 90 साल के पट्टे को गांव बिहारगढ़ स्थित पीर खुशहाल चिल्लागाह को 30 साल के लिए जानसठ तहसील के खसरा नंबर 353-54 की 32 बीघे चार बिस्से जमीन को ख्वाजा खुशहाल चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया था। वन विभाग ने इस जगह को अपना बताते हुए कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी, जिसके चलते पट्टा का नवीनीकरण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्लागाह गद्दीनशी मौलाना हजरत सूफी जव्वाद खुशहाली का कहना है कि जिस वतन मे रहें उसके नियम कानून को मानना चाहिए। इबादत को इबादतगाह ही रहने दो, तो सरकार का शुक्रिया होगा। पीर खुशहाल मियां चिल्लागाह पर सभी धर्मों के अनुयायी अपनी ओर परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगने आते हैं। यह जगह सभी के लिए है। मोरना वन रेंज अधिकारी सिंहराज सिंह पुंडीर ने बताया कि बिहारगढ़ स्थित चिल्लागाह पर आला अधिकारियों के आदेश पर वन विभाग संपत्ति अधिकार का बोर्ड लगाया गया है। चिल्लागाह ट्रस्ट का इस जगह पर कोई अधिकार नहीं बनता है। सरकार का आदेश आते ही इसको खाली करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें