फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्वेशन और एसी कोच में जबरदस्ती घुसे अभ्यर्थी        

Mon, 26 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
आबकारी विभाग की परीक्षा देने के लिए लखनऊ जा रहे अभ्यर्थियों ने ट्रेन में सीट नहीं होने पर दूसरे दिन भी हंगामा काटा। युवकों ने एसी और आरक्षित कोच में घुसकर सीटों पर कब्जा जमा लिया। विरोध करने पर पहले से बैठे यात्रियों से दुर्व्यवहार भी किया। इसको लेकर वहां जमकर हंगामा हुआ। जीआरपी और आरपीएफ ने मोर्चा संभालते हुए युवकों को समझा बुझा कर शांत किर सीटें दिलाई।       
विज्ञापन


लखनऊ में आबकारी विभाग की होने वाली परीक्षा को लेकर दो दिनो से सैकड़ों की संख्या में युवक मुजफ्फरनगर से लखनऊ जा रहे है। शनिवार को भी नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर युवकों ने जमकर हंगामा काटा था। इसके बाद, युवकों को दूसरी ट्रेनों में बैठाकर लखनऊ के लिए रवाना किया गया था। रविवार शाम को भी सैकड़ों युवक लखनऊ जाने के लिए स्टेशन पर पहुंच गए। नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा लेट आई।

पीछे से ही भारी भीड़ लेकर आई ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों ने फिर से हंगामा काटना शुरू कर दिया, लेकिन कल की घटना से सीख लेते हुए पहले ही जीआरपी और आरपीएफ ने मोर्चा संभाल लिया और युवकों को सीट दिलाने के प्रयास में जुट गए। सीटें नहीं मिलने से नाराज युवक जबरदस्ती रिजर्वेशन और एसी कोच में घुस गए और वहां की सीटों  पर कब्जा जमा लिया। सीटों पर बैठे यात्रियों ने इस बात पर विरोध जताया।
विज्ञापन


दोनों ओर से कहासुनी और नोकझोंक होने लगी। युवकों के चढ़ने और जबरदस्ती सीटों पर कब्जा करने से पूरी ट्रेन में अफरातफरी मची रही। फोर्स के सिपाहियों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करने का प्रयास किया। सीट नहीं मिलने पर काफी देर स्टेशन पर हंगामा होता रहा और ट्रेन के भीतर अराजकता का माहौल बना रहा। स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ और जीआरपी ने बड़ी मुश्किल से युवकों को शांत कर ट्रेन में बैठाकर रवाना किया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें