फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉलर निशू कुमार का केरला ब्लास्टर्स से हुआ चार साल का करार

विज्ञापन
भोपा निवासी फुटबॉलर नीशू कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी नीशू कुमार का आईएसएल फ्रेंचाइजी केरला ब्लास्टर्स एफसी से चार साल का करार हुआ है। वह देश का सबसे ज्याद कमाई करने वाला फुटबॉलर बन गया है।
विज्ञापन

भोपा निवासी नीशू कुमार अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी है। अपने खेल का देश ही नहीं विदेशों में लोहा मनवाया है। नीशू ने अपने अंडर-16 टूर्नामेंट से ही बेहतर प्रदर्शन कर अपने खेल की प्रोग्रेस को जारी रखा। वह बेहतरीन डिफेंस रो में से एक है। वह नेशनल टीम में अंडर 23 की टीम में खेलते हैं, जो टीम के बेहतर खिलाड़ियों में से हैं। निशू कुमार ने बताया कि बेंगलुरू क्लब से खेलता था। मई माह में करार पूरा हो गया था। पांच दिन पूर्व उसका आईएसएल फ्रेंचाइजी केरला ब्लास्टर्स एफसी से चार साल का करार हो गया है। उसने बताया कि वह केरला ब्लास्टर्स के लिए जी जान से खेलेंगे और प्रयास करेंगे टीम को नए मुकाम तक ले जाए। केरला ब्लास्टर्स से करार से वे खुश हैं। बताया गया है कि वह अब फुटबाल के लिए सबसे महंगे फुटबॉलर बने गए है।
चपरासी के बेटे की चारों तरफ धूम
भोपा। नीशू के पिता स्वर्गीय मंगल बहादुर जनता इंटर कॉलेज में चपरासी के रूप में तैनात थे। वह अपनी मां सीतादेवी के साथ ही यहां कॉलेज परिसर में रहते है। इन दिनों कोरोना काल के चलते घर पर ही है। वो जनता इंटर कॉलेज के मैदान में बच्चों को तराशने में आजकल कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंस सी के साथ ही बच्चों को फुटबॉल के गुर सिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें