मीरापुर की एक दुकान पर कपड़ा चोर गिरोह की सदस्या सीसीटीवी कैमरे में कैद।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दुकान से कपड़े चोरी करने वाली महिला की फुटेज जारी
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। कस्बे में कपड़े की दुकान से दो दिन पूर्व हजारों रुपये का कपड़ा चोरी करने वाली महिला की फुटेज सामने आई है। व्यापारियों ने फुटेज में कैद महिला चोर की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।
कस्बे में काफी समय से दुकानों पर खरीदारी के लिए पहुंचकर कीमती कपड़े चोरी करने वाले गिरोह ने दो दिन पूर्व कस्बे के फैशन प्वाइंट शोरूम से हजारों रुपये की कीमत के कपड़े चोरी कर लिए। गिरोह की एक महिला की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसकी फुटेज व्यापारियों ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी की है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल नंदवानी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य कस्बे की कई दुकानों से कीमती कपड़े व अन्य सामान चोरी कर चुके हैं। व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने पुलिस से फुटेज के आधार पर महिला को गिरफ्तार करने की मांग की है।