अस्पताल चौराहे से अतिक्रमण हटवाते सिटी मजिस्ट्रेट एवं पालिका अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अस्पताल चौराहे से अतिक्रमण हटवाया
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने अस्पताल चौराहे और आस-पास के इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर और ईओ इस अभियान में शामिल रहे।
स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय चौराहे और अस्पताल के आसपास हो रहे अतिक्रमण की शिकायत प्रतिदिन डीएम को मिल रही है। इन शिकायतों के चलते जिला प्रशासन ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में डिप्टी कलेक्टर अजय अंबष्ट, ईओ नगर पालिका विनयमणि त्रिपाठी ने भारी पुलिस के साथ मौजूद रहे। चौराहे से रेहड़े, ठेले और अवैध वाहनों को हटाया गया। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की गई। अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से यहां रोज जनजीवन प्रभावित होता है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ जल्द ही अभियान चलेगा।