फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटरों में भोजन, पानी का पर्याप्त बंदोबस्त

विज्ञापन
शहर के क्वारंटीन क्रदों का निरीक्षण करती डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटरों में भोजन, पानी का पर्याप्त बंदोबस्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के बीच डीएम के निर्देेश पर सभी क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया गया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन सेंटरों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीडीओ आलोक यादव एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने सदर तहसील क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटर तथा एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने खतौली क्षेत्र के सेंटरों का निरीक्षण किया। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बुढ़ाना क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटर एवं उप संचालक चकबंदी ने जानसठ क्षेत्र के क्वांरटीन सेंटरों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों ने क्वारंटीन सेंटरों पर साफ-सफाई रखने तथा वहां रह रहे लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने देने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन ने बताया कि दूसरे प्रदेशों व अन्य जनपदों से आ रहे प्रवासी श्रमिकों के भोजन, पानी व अन्य व्यवस्थाओं के दृष्टिगत जनपद के सभी क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया गया है। सेंटरों पर व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं। सेंटर प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे रुके हुए प्रवासी श्रमिकों के भोजन, पानी आदि की व्यवस्था में कोई शिथिलता न बरतें। समय-समय पर सैनिटाइजेशन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें