फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा बैराज से शिव चौक तक जन विश्वास यात्रा पर बरसे फूल

विज्ञापन
जिले की सीमा में पहुंचने पर जन विश्वास यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गंगा बैराज से शिव चौक तक जन विश्वास यात्रा पर बरसे फूल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा की जनविश्वास यात्रा का जिले में भव्य अभिनंदन किया गया। गंगा बैराज से शहर के शिव चौक तक कार्यकर्ता जोश से लबरेज दिखे। फूल बरसाए गए और जयकारे गूंजे। देवल और भैंसी में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ यात्रा में शामिल हुए तो भाजपा नेताओं का जोश बढ़ गया।
विज्ञापन

गंगा बैराज से रथ में केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पंचायती राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी, सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री अनिल शर्मा, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला रथ में सवार हुए। देवल, मीरापुर तिराहा, जानसठ, भूड़ तिराहा खतौली, घंटाघर चौक खतौली, भैंसी, मंसूरपुर यात्रा पहुंची। पुरबालियान में जनसभा हुई। इसके बाद यात्रा चांदपुर, शाहपुर होते शहर के लिए रवाना हुई। शिव चौक पर यात्रा का भव्य अभिनंदन किया गया। जिन मार्गों से यात्रा गुजरी, वहां अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया। जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि संगठन मजबूती से लोगों के बीच पहुंचें। भाजपा सरकार ने जनविकास के लिए जो कार्य कराए हैं, उन्हें जनता के सामने रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें