मुजफ्फरनगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर उल्टा ध्वज फहरा दिया गया। मामले में चौकी प्रभारी की ओर से बिल्डिंग मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर सरकुलर रोड पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया था। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि आईएमए पदाधिकारियों द्वारा यहां उल्टा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। काफी देर तक राष्ट्रीय ध्वज उल्टा ही फहराता रहा, जिसे बाद में बदला गया। हालांकि इस दौरान उल्टे ध्वज के फोटो खींचने के साथ ही वीडियोग्राफी भी करा ली गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि मामले में सुजडू गेटवे चौकी प्रभारी एसआई रविंद्र कसाना की ओर से आईएमए बिल्डिंग के अज्ञात मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।