फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर एडीजी का फ्लैगमार्च

विज्ञापन
शहर में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते एडीजी राजीव सब्बरवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर एडीजी का फ्लैगमार्च
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस पर कानून व्यवस्था को लेकर एडीजी राजीव सभरवाल बृहस्पतिवार शाम अचानक जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां पुलिस लाइन स्थित सभागार में बैठक कर एडीजी ने एडिशनल अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद शहर क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स के साथ फ्लैगमार्च भी किया।
विज्ञापन

एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल बृहस्पतिवार शाम अचानक जिला मुख्यालय पहुंचे। सबसे पहले एडीजी ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में वरिष्ठ व एडिशनल अफसरों के साथ मीटिंग की। इसमें स्वतंत्रता दिवस को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने समेत अन्य बिंदुओं पर अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही जोन में शातिर अपराधियों की कुंडली खंगालते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। तत्पश्चात एडीजी ने थाना सिविल लाइंस, शहर कोतवाली व भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया। शहर के प्रकाश चौक, महावीर चौक, झांसी रानी, कोर्ट रोड, भगतसिंह रोड, फक्करशाह चौक, शहीद चौक व मीनाक्षी चौक होते हुए यह फ्लैगमार्च शिवचौक पहुंचकर संपन्न हुआ। इसके बाद एडीजी गंतव्य के लिए रवाना हो गए। एसएसपी अभिषेक यादव के साथ ही एसपी सिटी सतपाल आंतिल, एसपी देहात नेपाल सिंह, एसपी ट्रैफिक रामअभिलाष सिंह, सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया, सीओ नई मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें