फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का योगदान अनुकरणीय: डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस ध्वाजारोहण करती डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियोें का योगदान अनुकरणीय: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने 74 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि देश को बहुत बडे़ बलिदान के बाद आजादी मिली है। उन्होंने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने नगर पालिका कार्यालय और जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल ने जिला पंचायत कार्यालय पर ध्वज फहराया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कलक्ट्रेट में 74वे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि हमें आवश्यकता है कि अपनी संतान, युवाओं के मन मस्तिष्क में अपने देश की सभ्यता और संस्कृति के बीज डाले और बड़ी संख्या में प्रतिभाओं के पलायन को रोकने की कोशिश करें। स्कूली बच्चों ने कुछ कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एडीएम वित्त आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी को उन लोगों को याद करना चाहिए, जिन लोगों आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। उन्होंने कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर ईओ विनयमणि त्रिपाठी, गोपाल त्यागी, अभिषेक आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत कार्यालय पर चेयरपर्सन आंचल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिला सहकारी बैंक में चेयरमैन सत्यपाल सिंह पाल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें