फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब हैंडपंप ठीक कराएं और जलनिकासी का हो इंतजाम

विज्ञापन
चरथावल नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में मौजूद विधायक पंकज मलिक, चेयरमैन सतेंद्र त्यागी एवं सदस्य - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, चरथावल। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में अनुमानित 33 लाख रुपये आय का बजट पास किया गया। नगर पंचायत को पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल कराने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। खराब हैंडपंप ठीक कराने और जलनिकासी का इंतजाम करने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन सतेंद्र त्यागी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें वर्ष 20ृ22-2023 में आय-व्यय का बजट प्रस्तुत किया। लिपिक सचिन कुमार ने बताया अनुुमानित आय 14,63,12,242 रुपये एवं व्यय 14,31,07536 के बाद 3304693 रुपये बचत का बजट पारित किया। नामित सभासद अजय वर्मा ने चरथावल एवं रोहाना मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज एवं निजी बसों की संख्या में बढ़ोतरी कराने का प्रस्ताव रखा। नामित सभासद मनीष गर्ग एवं मिथुन त्यागी ने गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर में खराब हैंडपंप एवं वाटर कूलर को ठीक कराने की मांग रखी। सदस्यों ने वार्डों में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए बरसात से पहले नालों की सफाई कराने की बात कही।
चेयरमैन ने नगर पंचायत के विकास एवं सुंदरीकरण के लिए आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल किए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भिजवाने का मुद्दा उठाया। संचारी रोग नियंत्रण के लिए हर वार्ड में अभियान चलाने का प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन

पदेन सदस्य के रूप में शामिल सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा शासन द्वारा नामित सदस्य नगर हित में विकास संबंधी योजनाओं का पास कराने में सहभागिता निभाएं। मौके पर सदस्य जगवती, अशोक कुमार, गय्यूर, सत्तार त्यागी, बॉबी, विरेंद्र त्यागी, शहजाद, जानिस्ता, वर्षा गर्ग, अनिल कश्यप, राशिद नय्यूम त्यागी, सचिन कुमार, सुनील कश्यप, प्रदीप पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें