संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। भैसी कट के समीप बरातियों की ऑल्टो कार आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राले में जा घुसी, जिस कारण पांच बराती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव रुहासा निवासी राशिद मलिक अपने बेटे की बारात लेकर मुजफ्फरनगर गए थे। दुल्हन की विदाई कराकर बरात लेकर वापस गांव रुहासा लौट रहे थे। भैंसी कट के समीप बरातियों की ऑल्टो कार आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार की आवाज पर राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार से यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में सकुल, जुनैद, कासिफ, शालू, महबूब सहित पांच युवक घायल हुए हैं।