बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खतौली के बैंकों में प्रतिबंधित नोट जमा करने और पैसे निकालने को लेकर ग्राहकों की भीड़भाड़ रही। बैंकों में ग्राहकों को 20 हजार रुपये तक ही मिल सके, जबकि प्रतिबंधित नोट पांच हजार तक ही जमा किए गए। बुधवार सुबह बैंकों के खुलने से पहले ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई थी। सबसे अधिक भीड़ पीएनबी पर लग रही हैं। नगर में पीएनबी की तीन शाखाएं हैं। जिन पर सबसे अधिक ग्राहकों की भीड लगी रहती है।
पीएनबी, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा में कर्मचारियों ने ग्राहकों को दो हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक नगदी दी गई। बैंकों में प्रतिबंधित नोट सिर्फ पांच हजार के नोट ही जमा हो सके। कुछ ग्राहक प्रतिबंधित पांच हजार के नोट से अधिक जमा कराने पहुंचे तो कर्मचारियों ने जमा करने से इंकार कर दिया था। जिसको लेकर ग्राहकों की कर्मचारियों से कहासुनी तक हो गई थी।
बैंकों में प्रतिबंधित पांच हजार से अधिक नोट जमा करने के लिए बैंकों में फार्म दिए गए। उस फार्म की शर्तों को ग्राहक पूरा तक नहीं कर सके। जिस कारण उनको पांच हजार रुपये के ही नोट जमा करने पड़े। बैंक कर्मचारी पैसा कम होना बताकर एटीएम मशीनों में पैसा नहीं डाल रहे हैं, इसलिए अधिकांश नगर के एटीएम पर ताले पड़े हुए हैं। ग्राहकों की भीड़ बैंकों के बंद होने तक लगी रही।