फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूकड़ा मंडी गेट पर पांच दुकानों में लगी आग

विज्ञापन
कूकड़ा मंडी की दुकानों में लगी आग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कूकड़ा मंडी गेट पर पांच दुकानों में लगी आग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कूकड़ा मंडी में बाबूराम गेट के पास स्थित पांच दुकानों में मंगलवार शाम अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का माल स्वाहा हो चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा नवीन मंडी के बाबूराम गेट के पास दुकान नंबर 54-55 में गांव कूकड़ा निवासी विनय बांस-बल्ली का काम करता है। दुकान नंबर 56 में विनोद पॉलिथीन का काम करता है, जबकि दुकान नंबर 57-58 में प्रवीण गोयल की किराना की दुकान है। मंगलवार को होली के चलते सभी दुकानें बंद थीं। शाम करीब चार बजे अचानक पहले बांस-बल्ली की दुकान में किसी कारण से आग लगी, जिसकी लपटों ने दुकान नंबर 56, 57 व 58 को भी चपेट में ले लिया, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीएफओ रमाशंकर तिवारी दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की भयावहता देख खतौली से भी दमकल की एक गाड़ी को मौके पर बुला लिया गया। इसके बाद तीनों गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सभी दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो चुका था। सीएफओ ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

नई मंडी की कूकड़ा मंडी स्थित दुकानों में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें