फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितावी में मुठभेड़ में धरे पांच लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह दिन पूर्व लूटे गए किराना के सामान से लदे ट्रक को बरामद किया है। लुटेरों के कब्जे से एक कार व असलाह भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को तितावी क्षेत्र में एक ढाबे के पास से किराना के सामान से लदे ट्रक को लूट लिया गया था। तभी से पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। एसपी देहात ने बताया कि मंगलवार सुबह इंस्पेक्टर गुरुचरण सिंह स्वाट टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तितावी रजबहे की पुलिया पर लुटेरों की सूचना के बाद घेराबंदी करते हुए चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पुलिस टीम को देखते ही पटरी मार्ग पर मौजूद लुटेरों ने फायरिंग की, जिन्हें जवाबी कार्रवाई करते हुए दबोच लिया गया।
लुटेरों के कब्जे से लूटा गया किराना के सामान से लदा ट्रक, एक लग्जरी कार, दो तमंचे-कारतूस व दो चाकू बरामद किए गए। लुटेरों ने बताया कि जिस ट्रक को लूटा गया था, उसकी कई दिन से रेकी की जा रही थी। लुटेरों ने राजस्थान, गुरूग्राम में भी लूट व चोरी की कई घटनाओं की जानकारी दी है, जिनकी तस्दीक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए लुटेरे
- आरिफ पुत्र दीन मोहम्मद निवासी गांव नाहरपुर, थाना तावड़ू, जनपद नूंह, राजस्थान।
- जाविद पुत्र इकबाल निवासी गांव नाहरपुर, थाना तावड़ू, जनपद नूंह, राजस्थान।
- अंसार उर्फ अंशी पुत्र रफीक निवासी गांव चौला, थाना तावड़ू, जनपद नूंह, राजस्थान।
- हर्ष पुत्र जगदीश निवासी सेक्टर-दो, फरीदाबाद हरियाणा।
- विकास पुत्र बिजेंद्र निवासी किशोरपुर, थाना सदर, जिला पलवल हरियाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें