फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की भिड़ंत में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कारों की भिड़ंत में पांच लोग घायल
विज्ञापन

खतौली। मीरापुर रोड पर रविवार की सुबह दो कारों की आपस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में एक कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
रामराज निवासी सतीश पुत्र दीपचंद अपने साथ अपने रिश्तेदार देवबंद निवासी कुलदीप पुत्र हरबीर, मनोज पुत्र राकेश, संजू व मन्नू को लेकर अपनी कार में लेकर रविवार की सुबह करीब 7 बजे मेरठ से आ रहा था। मीरापुर रोड पर सामने से तेजी से आ रही बोलेरो ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का अगला शीशा टूट गया और कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इस हादसे में कार सवार सतीश, कुलदीप, मनोज, संजू, मन्नू हल्की चोटें लगने से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद चालक अपनी बोलेरो को लेकर वहां से चला गया था। घायल लोग अपनी क्षतिग्रस्त कार को लेकर मीरापुर की ओर चले गए। इस हादसे की अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी से एटीएम से पांच हजार निकाले
खतौली। धोखाधड़ी करके तीन युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर पांच हजार रुपये की नकदी निकाल ली। दौराला निवासी प्रदीप पुत्र रामचंद्र रविवार को नगर में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। प्रदीप सामान खरीदने के लिए जानसठ रोड पर स्थित एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया। इस दौरान एटीएम में पहले से तीन युवक मौजूद थे। इन युवकों ने धोखाधड़ी से प्रदीप का एटीएम कार्ड बदल लिया। प्रदीप के जाने के बाद तीनों युवकों ने एटीएम से पांच हजार रुपये निकाल लिए। प्रदीप ने युवकों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें