फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। शनिवार देर रात एक बंद पड़े कोल्हू में बैठ कर डकैती की योजना बना रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दाैरान दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने बताया कि ग्राम बलीपुरा चौराहे के पास बंद पड़े एक कोल्हू में कुछ बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे।

दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस घायल सहित पांच बदमाशों को पकड़ा। घायल दोनों बदमाशों ने अपने नाम शादाब व आकिल निवासी गांव बुंटा, थाना गढ़ी पुख्ता, जनपद शामली बताए। साथ ही साथियों ने अपने नाम आसिफ, हकीकत निवासी गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा थाना रतनपुरी व सागर निवासी नया गांव, थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर बताए। पुलिस ने दो मोटर साइकिल, दो तमंचे, पांच कारतूस व एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया। सीओ ने बताया कि आरोपी बदमाश डकैती की योजना बना रहे थे।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें