फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोरी के आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वाहन चोरों के पास से चोरी का कैंटर, दो कार और तीन बाइकों के साथ ही फर्जी आरसी, कागजात और नंबर प्लेट्स बरामद की गईं हैं। आरोपी चोरी के वाहनों को फर्जी कागजात बनाकर बेच देते थे।
शहर कोतवाली में शनिवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने काली नदी पुल के पास से चेकिंग के दौरान कार सवार पांच युवकों को हिरासत में लिया। शक होने पर पुलिस सभी को थाने ले आई, जहां पूछताछ में उनके वाहन चोर गिरोह का सदस्य होने का खुलासा हुआ। गिरफ्तार लोगों में रतनपुरी क्षेत्र के गांव भनवाड़ा निवासी लुकमान उर्फ लुक्का, शानू उर्फ शान मोहम्मद, सरधना क्षेत्र के गांव नाहरी निवासी सरफराज उर्फ पाजी, मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी मुकेश जैन और सुजड़ू के दीन मोहम्मद और गुफरान शामिल हैं। इनमें से लुकमान उर्फ लुक्का थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। आरोपियों के कब्जे से बरामद कार चोरी की पाई गई। इसके साथ ही उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का कैंटर, एक अन्य सेंट्रो कार व तीन बाइकें भी बरामद कीं। सीओ सिटी ने बताया कि वाहन चोर गिरोह के सदस्य वाहनों को चोरी कर उनके चेसिस व इंजन नंबर बदलकर फर्जी कागजात तैयार करते हैं। इसके बाद चोरी के वाहनों को फर्जी कागजात के आधार पर ही बेच दिया जाता है। आरोपियों के कब्जे से तीन फर्जी आरसी, तीन फर्जी आधार कार्ड की छाया प्रति, तीन नकली सेल लेटर, गाड़ियों की घिसी हुई चाबियां, फर्जी नंबर प्लेट्स और फर्जी कागजात तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कंप्यूटर-प्रिंटर भी बरामद किए गए। सीओ सिटी ने बताया कि बरामद किया गया कैंटर मेरठ के सरधना से और सेंट्रो कार शहर के अंबा विहार से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें