फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 को रेलवे स्टेशन पर धरना देगी भाकियू तोमर

विज्ञापन
रामपुर तिराहा स्थित कार्यालय पर भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर पदाधिकारियों से बै? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
12 को रेलवे स्टेशन पर धरना देगी भाकियू तोमर
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू तोमर ने 12 जनवरी को रेलवे स्टेशन पर धरना देने का निर्णय लिया है। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को 44 दिन होने और 50 किसान शहीद होने के बावजूद केंद्र सरकार तानाशाही पर अड़ी हुई है। ऐसी सरकार किसान हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्षों से गन्ने के भाव में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। डीजल और बिजली के दाम आसमान छू रहे हैं। संजीव तोमर ने 12 जनवरी को रेलवे स्टेशन पर धरना देेने की घोषणा की। इस दौरान पवन त्यागी, पुष्पेंद्र राठी, जावेद, अजय त्यागी, बाबर, राजीव तोमर, श्रवण त्यागी, सदाकांत, सुमित चौधरी व निखिल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें