फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गांजा तस्कर गिरोह के पांच सदस्य पकड़े, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में गांजा तस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी घायल हुए है। तीस लाख रुपये का ढ़ाई क्विंटल गांजा, गाड़ी व तीन तमंचे बरामद हुए है।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली पुलिस सिसौना रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप व क्रेटा गाड़ी आती दिखाई दी तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। चालकों ने गाड़ी नहीं रोकी। भागने का प्रयास किया। आगे जाकर गाड़ियां बंद रास्ते पर फंस गई। वहां गाड़ी सवार आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई में शामली के कैराना निवासी सुल्तान व छपार के गांव भैंसरहेड़ी निवासी गुड्डू घायल हो गया। उनके तीन अन्य साथियों भैंसरहेड़ी निवासी डाक्टर सोनू, पुरकाजी की अमन कॉलोनी निवासी किफायतुल्ला व शामली के लाक गांव निवासी जितेंद्र को कांबिग में पकड़ा गया। सीओ मंडी राजू कुमार साव ने पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन



सीओ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह सभी ओडिशा सीमा से गांजा लेकर आए थे। इधर बेचना था। किफायतुल्ला गिरोह का सरगना है। नई मंडी पुलिस ने आठ क्विटंल गांजा बरामद कर पहले इस पकड़ा था। गांजा की कीमत लगभग 30 लाख रुपये की कीमत है।



बाइक की टक्कर से नील गाय की मौत, चालक घायल

खतौली। फलावदा मार्ग पर गांव चितौड़ा के सामने नील गाय बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया जबकि नील गाय की मौत हो गई। शनिवार देर शाम बुढ़ाना मोड खांजापुर निवासी बाइक चालक संजय मवाना से खतौली की ओर आ रहा था। जब वह गांव चितौड़ा के सामने पहुंचा तो अचानक खेत से निकल कर सड़क पर दौड़ते हुए आई नील गाय बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने से नील गाय की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें