फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रंगदारी न देने पर दिव्यांग प्रधानाचार्य के मकान की चारदीवारी ध्वस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट पर निर्माण कराने के लिए मांगी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन

देवबंद। बीबीपुर के प्राथमिक विद्यालय की दिव्यांग प्रधानाचार्य ने दो लोगों पर पांच लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर उसके मकान की चहारदीवारी को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सीओ से मिलकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिक्षक नगर निवासी कुंती देवी ने शनिवार को सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय को बताया कि वर्ष 2016 में नूरपुर स्थित बैरुन हदूद र्साइं नगर में 131 वर्ग गज का रिहायशी प्लॉट बैनामा कराया था। आरोप है कि दो लोग उनसे उस प्लॉट पर निर्माण शुरू कराने से पहले पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इंकार करने पर आरोपियों ने प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से उसकी चहारदीवारी को आठ जनवरी की रात जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में सीओ रजनीश उपाध्याय ने कोतवाली पुलिस को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें