फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आंदोलन वापसी फिर जारी रखने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले आंदोलन वापसी, फिर जारी रखने की घोषणा
विज्ञापन

सिसौली (मुजफ्फरनगर)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसान भवन में हुई पंचायत में गॉजीपुर बार्डर पर चल रहे धरने को समाप्त करने की घोषणा कर दी। देर रात गाजीपुर बॉर्डर पर हुए घटनाक्रम को लेकर उन्होंने अपनी घोषणा वापस ले ली। देर रात किसान भवन में फिर से आपातकालीन पंचायत बुलाई गई। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि अब आंदोलन जारी रहेगा।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे सिसौली के किसान भवन पर किसानों की पंचायत बुलाई। पंचायत में किसान बिरादरी पर लगे हुए आरोप को नकारा गया। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम अपने संगठन और अपने किसान बिरादरी पर यह काला दाग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे कि किसानों ने यह झंडा लाल किले पर फहराया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने षड्यंत्र में कामयाब हो गई है। यह सरकार की एक सोची समझी रणनीति के तहत हुआ है, जिन्होंने 63 दिन से शांतिपूर्वक चल रहे धरने को बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जो सरकार हमारे देश की धरोहर को भी नहीं बचा सकती, वह हमारी क्या रक्षा करेगी। यह सरकार की रणनीति के तहत हुआ है कि एक आदमी लाल किले पर अपना झंडा फहरा जाता है और सरकार उसे आराम से निकाल देती है। सरकार की यह यह एक साजिश है किसानों को बर्बाद करने की। सरकार ने किसानों और किसान नेताओं पर जो मुकदमे लगाए हैं हम उन मुकदमों को झेलने के लिए तैयार हैं, अगर जेल भी जाना पड़ेगा किसान के हक की लड़ाई के लिए हम जेल भी जाएंगे, हम कभी भी किसानों के लिए हर मुकदमे झेलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

सरकार ने सभी धरनास्थलों पर अपने आदमी भेज कर हम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है कि धरनास्थल खाली करो। इससे पहले कि माहौल और बिगड़ जाए और हम पर कोई आरोप लगे हम आज ही गाजीपुर बॉर्डर से अपना धरना समाप्त करते हैं। हम किसी नेता का विरोध नहीं करेंगे और समय का इंतजार करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत में आगे की रणनीति के लिए दो दिन का समय मांगा था। कहा कि किसान को खत्म करने की जो साजिश सरकार ने चली है वो हम क़भी सफल नही होने देंगे। पंचायत में धरना वापस लेने की घोषणा के बाद कुछ घंटे बाद ही गाजीपुर बॉर्डर पर हुए घटनाक्रम के बाद भाकियू ने अपनी रणनीति बदल दी। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने धरना समाप्त करने की घोषणा को वापस ले लिया। देर रात को उन्होंने किसान भवन में फिर से किसानों की आपात पंचायत बुला ली। उन्होंने बताया कि हम शांति से धरना खत्म रहे थे, मगर सरकार ने हमारे इस निर्णय को पलटवा दिया है। अब आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें