फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हले पिया खून का घूंट... फिर कर दिया खून-खराबा

विज्ञापन
भोपा के गांव शाहदरा बांगर में ग्रामीणों से घटना की जानकारी करते पुलिस अधिकारी। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गादला गांव के मजरे शाहदरा बांगर के अक्षय कुमार के अपने परिवार की महिला के साथ ही अवैध संबंध रहे। छह महीने पहले संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। महिला के परिजन उसकी मौत की वजह अक्षय को मानते थे। तभी से अक्षय नौकरी करने दिल्ली चला गया था लेकिन उसके वापस लौटते ही महिला पक्ष के हमलावरों ने उसे घेरकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मनोज की पत्नी गीता और अक्षय के बीच अवैध संबंध थे। गांव में बदनामी शुरू हुई तो दोनों को समझाया गया लेकिन वह नहीं माने। इसी दौरान महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
यही वजह है कि मनोज का परिवार अक्षय से रंजिश रखने लगा था। इसके बाद अक्षय को परिवार ने निजी कंपनी में नौकरी के लिए दिल्ली भेज दिया था। रविवार को ही वह दिल्ली से घर आया था। इसकी भनक हमलावरों को भी लग गई। आरोपियों ने उसे घेर लिया और हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

-
ऐसा है मृतक का परिवार
मृतक के किसान परिवार में पिता चंद्रपाल, माता राजवती, दो बड़े भाई अर्जुन, ओम सिंह व एक शादीशुदा बहन है। वारदात के बाद गांव में गम का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस अधिकारियों के सामने रखी।
विज्ञापन


इन्हें बनाया गया है आरोपी
वादी की ओर से मनोज, उसके बेटे और भरत को आरोपी बनाया गया है। एसपी देहात ने पुष्टि करते हुए बताया कि तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें