संवाद न्यूज एजेंसी
सिसौली। कस्बे में होली मनाने की अनूठी परंपरा है। दोपहर तक लोग होली खेलते हैं, इसके बाद होली चौक पर झांकियां निकाली जाती हैं। शुक्रवार को भी झांकियां निकाले जाने की तैयारियां चल रही है।
नगर पंचायत सिसौली में पूरे कस्बे की होली एक ही जगह मनाने की परंपरा है। कस्बे के होली चौक पर लोग एकत्र होते हैं। यहां झांकियां देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बाबूराम मलिक, ओमपाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह बताते हैं कि सदियों से परंपरा चली आ रही है। एक समय था जब कस्बे में स्वांग भी बुलाए जाते थे, लेकिन बदलते दौर में स्वांग बुलाने की परंपरा अब नहीं रही। संवाद