शाहपुर। हरियाणा में नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार के अलावा हरियाणा की भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है ।
पानीपत में मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी कोमल सैनी की रिकॉर्ड तोड़ जीत पर कहा कि उन्हें सभी समाज के लोगों का अपार समर्थन मिला है। कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश में 2027 में होने वाले चुनाव अभियान के लिए जुट जाएं। भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, सुंदरलाल सैनी, प्रधान मोनू सैनी, सतीश सैनी, सोमपाल प्रजापति, सोनू नामदेव, सभासद सोनू सैनी, रीनू कुमार, पूर्व सभासद उमेश गोयल, संजय सौदाई मौजूद रहे। संवाद