फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पान का खोखा लगाने वाले युवक पर फायरिंग

Wed, 14 Feb 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। छछरपुर अड्डे पर कुछ लोगों ने मंगलवार शाम पान का खोखा लगाने वाले व्यक्ति पर हमला करते हुए फायरिंग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गोली के छर्रे लगने से दुकानदार घायल हो गया। उसे बचाने पहुंचे उसके चाचा को भी बुरी तरह से पीटा गया।
विज्ञापन

गांव निवासी धर्मेंद्र ने छछरपुर अड्डे पर पान की दुकान कर रखी है। मंगलवार शाम को फलावदा थाना क्षेत्र के गांव दादूपुर के कुछ युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अड्डे पर पहुंचे और हुड़दंग करने लगे। उन्होंने धर्मेंद्र से कुछ सामान लिया और पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। अड्डे पर उपस्थित लोगों ने दोनों पक्षों को अलग किया। कुछ देर बाद दोबारा जाकर युवकों ने दुकानदार पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने उसके चाचा रतन सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति प्रवीण के साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों को आता देख हमलावर वहां से भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव छछरपुर के प्रधान कुलदीप के साथ ग्रामीण थाने पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें