फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में दो पक्षों के बीच फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर में दो पक्षों के बीच फायरिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के गांव बिलासपुर में दो पक्षों के बीच तीन दिन से चल रही तनातनी बुधवार को मामूली कहासुनी व मारपीट के बाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। एक पक्ष द्वारा चौकी से लौट रहे दूसरे पक्ष के साथ की गई मारपीट के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव व फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। संघर्ष में छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो ट्रैक्टर व एक बाइक जब्त करने के साथ ही कई लोगों को भी हिरासत में लिया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी इब्राहिम उर्फ काला कुरैशी का गांव में ही गोदाम है। तीन दिन पूर्व इब्राहिम के गोदाम से कुछ सामान चोरी हो गया था, जिसकी तहरीर उसने चौकी पुलिस को देते हुए गांव के ही कुछ लोगों पर चोरी का शक भी जताया था। आरोप है कि शक जताए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते बुधवार को इब्राहिम पक्ष शिकायत लेकर चौकी पर गया था। चौकी से लौटते समय गांव के स्टैंड पर दूसरे पक्ष ने इब्राहिम पक्ष को रोक लिया, जिनके बीच चोरी को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने इब्राहिम पक्ष के साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद गांव लौटने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ ही पथराव और फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। संघर्ष की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकारतेे हुए भीड़ को खदेड़कर स्थिति पर काबू पाया। मौके से दो ट्रैक्टर व एक बाइक को भी जब्त कर थाने पहुंचा दिया गया। वहीं दोनों पक्षों से सात लोगों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। संघर्ष में एक पक्ष से इब्राहिम उर्फ काला, सादिक, फईम व आसिफ के साथ ही दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनातनी को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि तीन दिन पूर्व गोदाम से चोरी की घटना को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था, जिसके बाद बुधवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें