फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत फैली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला कृष्णापुरी में मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने एक युवक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। आरोपी युवक पर दस दिन पूर्व हुए हमले के मामले में दर्ज मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहा था। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी विकास सैनी सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता है। करीब दस दिन पूर्व विकास की मोहल्ले के ही पारस से मामूली कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि पारस ने साथियों के साथ मिलकर विकास पर हमला कर दिया था, जिसकी रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। तभी से आरोपी पारस पीड़ित युवक पर उक्त मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि मंगलवार सुबह पारस दो अन्य साथियों के साथ विकास के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पीड़ित विकास की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपी पारस व उसके साथियों के खिलाफ फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें