फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों की दुकान पर छापे, पान मंडी की दो दुकान सीज  

Thu, 27 Oct 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पटाखों की दुकानों पर छापामारी करते सिटी मजिस्ट्रेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर के भीड़ वाले इलाके पान मंडी की पटाखों की दुकान पर प्रशासन ने छापामारी की। लाखो के पटाखों से भी दो दुकानों को सीज कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।       
विज्ञापन


घनी आबादी में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध है। दीपावली को लेकर नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पटाखों की दुकान लगाई जाती है। बावजूद इसके शहर के व्यस्ततम इलाके पान मंडी में पटाखों की बिक्री की जा रही थी। शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा।

दो दुकानों में लाखों के पटाखे मिले। छापे के बाद पान मंडी में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने दोनो दुकानों को सीज कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शहर में व्यस्ततम इलाकों में पटाखों की बिक्री नहीं होगी। कोई हादसा न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें