-पेपर मिल में 53वें सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर एंड बोर्ड्स लिमिटेड में 53वां सुरक्षा सप्ताह मनाया गया, जिसका शुभारंभ अग्निशमन अधिकारी राम किशोर यादव ने किया। इस दौरान कमर्शियल हेड जीसी कोठारी ने सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेंद्र वार्ष्णेय ने ‘सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है’ व दुर्घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है, इस बारे में जानकारी दी।
जीएम कुलदीप कांबोज ने बताया कि सुरक्षा सप्ताह चार मार्च से 11 मार्च तक चलेगा, जिसमें अग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। अग्निशमन अधिकारियों ने कंपनी की आपात कालीन स्थिति का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। आग को बुझाते समय सावधानी बरतने का निर्देश दिया। मॉक ड्रिल के दौरान राजेश कुमार, विरेंद्र यादव, अनुज त्यागी, अजय गोयल, मुकेश सैनी व सोकेश कुमार ने संबंधित विभाग के कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई।