फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी स्टील फैक्टरी में चिंगारी से लगी आग

विज्ञापन
मंसूरपुर में यूपी स्टील के कबाड़ में लगी आग । - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मंसूरपुर। हाईवे पर गांव नरा स्थित यूपी स्टील फैक्टरी के ग्राउंड में पड़े लकड़ी के पैटर्न व सूखी घास में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे पर गांव नरा में स्थित यूपी स्टील फैक्टरी के प्रांगण में बड़ी संख्या में लकड़ी के पैटर्न और सूखी घास के साथ ही अन्य सामान भी पड़ा था। ग्राउंड के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है, जिससे शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे तेज हवा के चलते तार आपस में टकराने से चिंगारियां निकलकर नीचे पड़ी सूखी घास में जा गिरी। इससे सूखी घास ने आग पकड़ ली, जो बढ़ते हुए वहां पड़े लकड़ी के पैटर्न और अन्य सामान में भी लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यूपी स्टील के एचआर हेड एके सिंह ने आग में करीब दो लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें