फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक शोरूम में आग से 50 लाख का नुकसान

Fri, 27 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली में जीटी रोड पर स्थित हीरो होंडा बाइक के शोरूम में भयंकर आग लगने से अफरातफरी मच गई। करीब डेढ़ घंटा विलंब से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग लगने से शोरूम में करीब 50 लाख का नुकसान बताया गया है। आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।
विज्ञापन



नगर निवासी नीरज जैन का जीटी रोड पर पालीवाल पेट्रोल पंप के सामने हीरो होंडा बाइकों का शोरूम है। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की शाम को नीरज नौकरों से शोरूम बंद कराकर घर चला गया था। शाम करीब छह बजे राह चलते लोगों ने शोरूम से धुआं उठते देखा। थोड़ी देर में ही देखते ही देखते शोरूम में भयंकर आग लग गई।

शोरूम से आग लपटें बाहर निकलने से लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग लगने की जानकारी मालिक नीरज जैन को दी। खबर मिलने पर मालिक नीरज जैन व परिवार के लोग शोरूम पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


लोगों ने बराबर में स्थित बजाज बाइक के शोरूम का ताला तोड़कर आग लगने से बचा लिया। सूचना देने पर भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां करीब डेढ़ घंटा विलंब से पहुंची। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। विलंब से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने को लेकर लोगों ने हंगामा भी किया। तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू किया।

खतौली में एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी है, बाकी दो मुख्यालय से पुलिस को मंगवानी पड़ीं। आग में शोरूम में खड़ी दर्जनों नई बाइकें व कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। शोरूम में आग लगने से करीब 50 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें