फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए थानाभवन मार्ग जाम

Fri, 27 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के चरथावल में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थानाभवन मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों ने नोकझोंक हुई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मौके पर पहुंचकर  ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने की वकालत की। आलाधिकारियों ने गुस्साए लोगों को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। चार घंटे तक जाम लगे रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


बुधवार देर रात को कस्बे के ढाबे पर काम करने के बाद बाइक से गांव मथुरा लौटते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से  अंकित (15), दीपक (20 ) और बालिस्टर की मौत हो गई थी। गुरुवार को ग्रामीणों ने आरोपी वाहन चालक को चिह्नित कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों के साथ मुख्य मार्ग पर पहुंचकर जाम लगा दिया । ग्रामीणों के साथ भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा भी पहुंच गए।

ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जाम  के दौरान पुलिस ने दो निर्दोष लोगों को  हिरासत में लिया तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। दोनों को रिहा कराने को लेकर माहौल बिगड़ गया। मौके की नजाकत भांपते हुए कुछ देर बाद ही दोनों को छोड़ दिया। सीओ सदर अकील अहमद ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों के मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


बाद में एसपी सिटी ने जाम स्थल पर पहुंचे। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मौके पर आ गए।  उन्होंने भी गांव वालों की मांग का समर्थन किया। एसडीएम सदर और एसपी सिटी ने लोगों को माकूल मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से संस्तुति भेजने की बात कही। अफसरों ने बताया कि मृतक अंकित के नाम जमीन है, उसके परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा के पांच लाख दिलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आरोपी वाहन चालक को चिह्नित कर शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। धर्म सिह प्रधान, सुरेश पाल, आभे राम, प्रीतम, इन्द्र पाल, शुभम, तीर्थपाल, सतपाल फौजी, बंटू त्यागी, ब्रह्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें