फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी भीषण आग, कंप्यूटर-फर्नीचर जलकर राख

Thu, 31 Dec 2020 08:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भीषण आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर में हाईवे पर मेन बाजार में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भीषण आग लग गई। आग लगने से कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। पुलिस टीम ने बैंक शाखा से धुआं निकलते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दो वाहनों के सहारे करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


कस्बे में हाईवे स्थित मेन बाजार में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। बैंक शाखा प्रबंधक ललित कुमार वाधवा व अन्य कर्मचारी बुधवार शाम बैंक शाखा बंद कर गए थे। रात करीब 10.30 बजे पुलिस टीम गश्त करते हुए बैंक शाखा के बाहर पहुंची। इस दौरान बैंक के अंदर से धुआं निकल रहा था। यह देख पुलिस ने बैंक शाखा प्रबंधक को इससे अवगत कराया। प्रबंधक के साथ ही अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। 

इसके बाद बैंक शाखा का मुख्य गेट खोला गया तो अंदर भीषण आग धधकी हुई थी। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ससुराल में घर के सामने डेरा डालने को मजबूर हुई पत्नी, दिलचस्प है पति की दोहरी कहानी

गनीमत है कि बच गया लॉकर रूम
यह गनीमत है कि आग की लपटें बैंक के लॉकर रूम तक नहीं पहुंच पाई, जिसके चलते उसमें रखा कैश व अन्य सामान आग की चपेट में आने से बच गया। प्रथम दृष्टया आग शॉर्टसर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होटल में रंगरलियां मना रहे थे प्रेमी जोड़े, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, देखिए तस्वीरें

बैंक शाखा प्रबंधक ललित वाधवा ने बताया कि आग में कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर व अन्य सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। बैंक का सारा कैश और कागजात लॉकर रूम में रखे जाते हैं, जहां तक आग नहीं पहुंची, जिससे सभी कागजात व कैश पूरी तरह बच गया। शाखा प्रबंधक का कहना है कि अग्रिम आदेशों तक ग्राहकों के सभी प्रकार के लेनदेन का कार्य मुजफ्फरनगर व खतौली बैंक शाखाओं से होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें