फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसा, किसान की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर हादसा, किसान की मौत, हंगामा
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के चलते टूरिस्ट बस ने गन्ने डालकर लौट रहे गांव बेगराजपुर निवासी किसान को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। हादसे में भैंसे की भी मौत हो गई और खाली बुग्गी को बस चालक वहलना तक घसीटते हुए ले गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों द्वारा आर्थिक सहायता के आश्वासन पर जाम खोला गया। मृतक के भाई ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर निवासी अंकित (23) अपने भाई राजेश के साथ बुधवार सुबह भैंसा-बुग्गी में गन्ने डालने मंसूरपुर चीनी मिल गया था। सुबह करीब सात बजे मिल से आते समय जैसे ही दोनों भाई हाईवे पर घासीपुरा कट के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रही टूरिस्ट बस ने कोहरे के चलते भैंसा-बुग्गी में पीछे से टक्कर मार दी। तेज रफ्तार बस की टक्कर से नीचे गिरे अंकित की बस के पहिये से कुचलने से मौत हो गई। भैंसा भी जान गंवा बैठा, जबकि राजेश घायल हो गया। हादसे के बाद खाली बुग्गी बस में फंस गई, जिसे चालक घसीटते हुए वहलना तक ले गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने अंकित का शव मोर्चरी भेजते हुए घायल राजेश को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भेजा, जिसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर करीब 8.30 बजे बेगराजपुर के ग्रामीण हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगाकर मुआवजे के साथ ही बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। हाईवे पर जाम लगते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी व सीओ आशीष प्रताप सिंह खतौली, मंसूरपुर, नई मंडी व शहर कोतवाली की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद किसान के परिजनों को सड़क व किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के साथ ही अन्य सहायता भी उपलब्ध कराए जाने और बस चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया। मौके पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य संजय राठी ने पीड़ित परिवार को तत्काल दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। अंकित के भाई संदीप ने मंसूरपुर थाने में अज्ञात बस चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें