फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग द्वारा जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद की तीनों तहसीलों पर एक-एक दमकल यूनिट तैनात की हैं। वहीं, तीनों तहसीलों में एक-एक मोबाइल यूनिट भी दो-दो फायर कर्मियों के साथ तैनात की गईं हैं। आग लगने की स्थिति में पानी की उपलब्धता को लेकर भी शहर व देहात क्षेत्र के सभी नलकूप और हाईड्रेंट पंप का सर्वे पूरा किया जा चुका है और जो भी हाईड्रेंट पंप व नलकूप खराब हैं, उन्हें संबंधित नगर पंचायत के सहयोग से ठीक कराया जा चुका है।
मुख्यालय पर चार, तहसीलों में एक-एक गाड़ी
मुजफ्फरनगर। आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा जनपद मुख्यालय पर चार बड़ी गाड़ियों (फायर टेंडर) के साथ ही दो छोटी गाड़ियां भी रखीं गईं हैं। इसके साथ ही मोबाइल यूनिट भी मुस्तैद रखी गईं हैं। वहीं, जिले की तीनों तहसीलों बुढ़ाना, जानसठ व खतौली में एक-एक गाड़ी (फायर टेंडर) के साथ चार-चार दमकम कर्मियों की एक-एक यूनिट तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
सीएफओ रमाशंकर तिवारी का कहना है कि दिवाली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। नलकूपों व हाइड्रेंट पंप का सर्वे किए जा चुके हैं। मुख्यालय के साथ ही तीनों तहसीलों पर भी स्टाफ व गाड़ियां तैनात की गईं हैं। सभी दमकल कर्मियों को भी बाजार में गश्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि चोरी-छिपे बिकने वाले पटाखों से कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें