फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्टील फैक्टरी के फ्यूल टैंक में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग औद्योगिक इकाई के फ्यूल टैंक में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल कर्मियों की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। लगभग पांच लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


खालापार कोतवाली क्षेत्र के सुजड़ू बिजलीघर के पास स्थित टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग औद्योगिक इकाई में देर रात रोजाना की तरह कर्मचारी काम रहे थे। आधी रात के बाद फर्नेस की भट्टी के फ्यूल टैंक में आग लग गई। वहीं फ्यूल के पैनल लगे थे, जिनमें भरे फ्यूल ने आग पकड़ी थी। कर्मचारियों ने शोर मचा दिया और फैक्टरी में लगे आग बुझाने के उपकरणों से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इसी बीच दमकल विभाग को सूचना दी गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार और एफएसओ आरके यादव ने टीम के साथ तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। बताया गया कि यदि आग फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग में लाखों रुपये का नुकसान होना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें