देवबंद। खेड़ामुगल गांव की एक महिला समेत दो विकलांग लोगों को बुधवार को सहकारी मंडी समिति की ओर से मुख्यमंत्री दुर्घटना योजना के अंतर्गत 40-40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
गौरतलब है कि खेड़ामुगल निवासी मनभर के पुत्र छत्रपाल का 26 अगस्त 2021 को की रात्रि में पशुओं का चारा काटते समय पावर मशीन में एक हाथ कट गया था। जिसका काफी समय तक देहरादून स्थित जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार चला। छत्रपाल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। इस घटना से पहले ग्रामीण अनिल कुमार की पत्नी बेबी का भी चारा काटने वाली मशीन में हाथ कट गया था। बेबी व छत्रपाल को सहकारी मंडी समिति के सचिव अरविंद कुमार व मंडी इंस्पेक्टर मोहन कुमार ने 40-40 हजार रुपये आर्थिक सहायता धनराशि के चेक सौंपे।