मुजफ्फरनगर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को बजट पेश करेंगी। लोगों की निगाह सरकार की तरफ से होने वाली घोषणाओं पर टिकी है। राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों का कहना है कि जनता के हक और सुविधाओं वाला बजट होना चाहिए।
चरथावल व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग का कहना टैक्स स्लैब बढ़ाना चाहिए। इससे मध्यम वर्ग को फायदा होगा। जीएसटी में पंजीकृत 60 वर्ष वाले व्यापारियों को पेंशन मिलने का प्रावधान होना चाहिए। व्यापारियों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा देनी चाहिए।
पुरकाजी व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्दोष जैन का कहना है कि व्यापारी सबसे अधिक टैक्स देते हैंए लेकिन व्पारियों की ना तो कोई सुरक्षा है और ना ही व्यापारियों का कोई बीमा होता है। अन्य देशों की तरह भारत में भी व्यापारियों के लिए सुविधा होनी चाहिए। जीएसटी में पंजीकृत 60 वर्ष वाले व्यापारियों को पेंशन मिलने का प्रावधान व आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी होनी चाहिए।
शाहपुर के व्यापारी अजय गोयल का कहना है कि सरकार बजट में व्यापारियों के हित के लिए कार्य करें। व्यापारी वर्तमान में ऑनलाइन व्यापार के चलते बेहद परेशान है । जिससे व्यापार बेहद कम हो गया है । सरकार को ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाना चाहिए ।
पीनना निवासी किसान प्रताप मलिक का कहना हैं कि बजट में किसानों के लिए राहत होनी चाहिए। किसानों को सस्ती दर पर मिलने वाले कृषि ऋण की अधिकतम सीमा को और बढ़ाया जाना चाहिए। कृषि उपकरणों पर जीएसटी कम होनी चाहिए।
समाजसेवी जयकुमार शर्मा का कहना है कि प्रत्येक वर्ग के लिए बजट में राहत होनी चाहिए। आयकर का स्लैब बदला जाना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों के लिए और अधिक कार्य किए जाने की आवश्यकता है।
अनुज गर्ग व्यापारी नेता चरथावल
अनुज गर्ग व्यापारी नेता चरथावल
अनुज गर्ग व्यापारी नेता चरथावल