फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव बालियान को फिल्मों में काम करने का मिला मौका

विज्ञापन
शाहपुर के गांव काकड़ा का राजीव बालियान। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
राजीव बालियान को फिल्मों में काम करने का मिला मौका
विज्ञापन

शाहपुर। गांव काकड़ा के युवा राजीव बालियान ने मुंबई में कड़े संघर्ष के बाद फिल्मों में काम करने में सफलता अर्जित की। यह युवा अब तक कई फिल्मों में काम कर चुका है। वर्तमान में वह मनाली में हंगामा-2 फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है।
विज्ञापन

गांव काकड़ा निवासी राजीव बालियान का जन्म साधारण परिवार में हुआ है। उसके पिता जगपाल सिंह सेना से रिटायर हुए हैं, जबकि माता शीला देवी गृहिणी है। राजीव बालियान ने मोबाइल फोन पर वार्ता में बताया कि उसको बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था। स्कूलों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वह हिस्सा लेता था। उसने बताया कि एक्टिंग करने के शौक के चलते शुरू में वह दिल्ली गया। काफी प्रयास के बाद उसे सन 1996 में दूरदर्शन पर आने वाले धारावाहिक बी हैप्पी में काम करने का मौका मिला। कई वर्षों तक उसने इस धारावाहिक में काम किया। उसके पिता उसके अभिनय के कार्य से संतुष्ट नहीं थे। पिता ने उसे गांव में वापस बुला लिया और सेना की भर्ती की तैयारी करने लगा। सन् 2000 में वह सेना में भर्ती हो गया और 11 महीने की ट्रेनिंग की। इस दौरान उसका मन नहीं लगा। वह गांव में लौट आया। उसने बताया कि बाद में वह मुंबई पहुंचा और भागदौड़ शुरू की, किन्तु शुरूआत में उसे कोई रास्ता नहीं मिला। वह एक सप्ताह तक रेलवे स्टेशन पर ही सोया। काफी भागदौड़ करने के बाद सन् 2014 में उसे स्टार प्लस चैनल पर आने वाले धारावाहिक ये मोहब्बतें में काम करने का मौका मिला। उसने इस धारावाहिक में पूरी मेहनत से काम किया और अपने व्यवहार से फिल्मी दुनिया के लोगों के साथ संबंध बनाए। सन् 2017 में पहली फिल्म इश्क का मंजन में काम मिला। इस फिल्म में उसे प्रसिद्ध अभिनेता शक्ति कपूर, असरानी व रजा मुराद के साथ काम करने का मौका मिला। उसने बताया कि उसने इन फिल्मी कलाकारों से बहुत कुछ सीखा। इसके बाद उसे फिल्म आईएसआईएसआई, पल पल दिल के पास, दे दे प्यार दे, दा रैली, वोदका डायरी के अलावा साउथ की फिल्म आशिकी 3 में काम किया। वर्तमान में वह हंगामा 2 फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली में कार्यरत है। इस फिल्म में वह मशहूर अभिनेता परेश रावल व मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ काम कर रहा है। उसने बताया कि उसका लक्ष्य मशहूर फिल्म अभिनेता बनने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें