फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव ताजपुर में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। चुनावी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर वोट न देने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों के साथ थाने में धरना दिया।
विज्ञापन

भाकियू जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी के नेतृत्व में गांव ताजपुर के कश्यप समाज के पीड़ित लोग थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। राकेश ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर कश्यप समाज के लोगों पर दूसरे समाज के लोग वोट न देने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर रहे हैं। लगातार धमकी देने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर भी पहुंची, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण प्रभावशाली पक्ष के लोग फिर से धमकी दे रहे हैं। इसी मामले को लेकर धरना दिया गया है कि चुनावी रंजिश को लेकर जो लोग परेशान कर रहे है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। धरना देने वालों में गांव ताजपुर गांव के कश्यप समाज का पीड़ित व्यक्ति संजय के साथ उसके समाज के अन्य लोग शामिल थे। काफी देर चले धरने के बाद इंस्पेक्टर ने मामले की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें