फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के पॉश इलाके नई मंडी में विवाद में मकान मालिक के समर्थन में पहुंचे पूर्व सभासद और उसके साथियों ने किरायेदारों के साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व सभासद सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

नई मंडी क्षेत्र में स्थित एक मकान में कई वर्षों से कुछ लोग किराएदार के रूप में रह रहे हैं। पॉश इलाके में स्थित इस मकान की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है, जिसके चलते अब मकान मालिक किराएदारों से मकान खाली कराना चाहता है, लेकिन किराएदार मकान खाली नहीं कर रहे हैं, जिसे लेकर विवाद है। बृहस्पतिवार दोपहर मकान मालिक के समर्थन में एक पूर्व सभासद अपने साथियों के साथ उक्त मकान पर पहुंचा और किरायेदारों के साथ मारपीट कर दी। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामा-मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व सभासद सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया, जिसके चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें