फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षो में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, रामराज। थाना क्षेत्र के गांव हासमपुर में बृहस्पतिवार देर रात दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हुई। एक पक्ष का आरोप है कि होमगार्ड समेत अन्य लोगों ने उनके घर मे घुसकर तोड़फोड़ कर दी। दस पालतू कबूतरों को भी मार डाला। पुलिस ने दोनो पक्षों के चार लोगों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हासमपुर निवासी शाहिद की स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। बृहस्पतिवार को गांव निवासी भूरा दुकान पर किसी कार्य से गया था। किसी बात को लेकर दोनो में कहासुनी हो गई। शाम के समय भूरा अपनी पत्नी के साथ बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। बाइक सवार जैसे ही गांव के समीप पहुंचे तो चार अज्ञात युवकों ने भूरे की बाइक रास्ते मे रुकवाकर उसके साथ मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गए। भूरे ने घर पहुंचकर मारपीट की जानकारी अपने परिजनों को दी मारपीट की जानकारी पर दोनो पक्षों में फिर से गाली गलौज व मारपीट हो गई।
भूरे के परिजनों का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद दूसरे पक्ष गांव निवासी होमगार्ड के पुत्र सहित पांच लोग लाठी डंडों के साथ उनके घर मे घुस गए और महिलाओं के साथ गाली गलौज कर घर मे पड़ी खाटे, बाइक व घरेलू कीमती सामान तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह घर मे तोड़फोड़ व मृत कबूतरों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन

सीओ जानसठ शकील अहमद मामले की जांच पड़ताल करने के लिए गांव में पहुंचे और पीड़ित परिजनों की महिलाओं से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनो पक्षों के चार लोगों शाहिद, शमशाद, सरताज, बिट्टू को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया है। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि गांव में जाकर मामले की जांच पड़ताल की गई है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें