फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रतनपुरी - घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे और रिश्तेदारों से मारपीट

Tue, 12 Mar 2024 12:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मोहल्ले से डीजे बंद कर बरात निकालने की बात पर हुआ झगड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। गांव भूपखेड़ी में घुड़चढ़ी में युवकों ने दूल्हे व उसके रिश्तेदारों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें कई व्यक्ति घायल हो गए। पीड़ित ने दो युवकों के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।
थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि गांव भूपखेड़ी निवासी दलित सतीश ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार रात उसके बेटे अंकित की घुड़चढ़ी हो रही थी। जब वे रविदास मंदिर के पास पहुंचे तो रास्ते में मांटू और निक्कू ने उनके मोहल्ले में एक युवक की असमय हुई मौत के कारण वहां से डीजे बंद करके घुड़चढ़ी ले जाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बीच दोनों आरोपी युवकों ने घोड़ी पर सवार दूल्हे अंकित और उसके रिश्तेदारों पर लाठी डंडों के हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें दूल्हा अंकित व उसके कई रिश्तेदार घायल हो गए। घायल अंकित के पिता सतीश ने आरोपी युवक मांटू और निक्कू पर जाति सूचक शब्द कहने का भी आरोप लगाया। घटना के संबंध में पीड़ित सतीश ने थाने में आरोपी युवकों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट तथा मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें