फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
देवबंद में युवती से छेडछाड के विरोध में कोतवाली में धरना देते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। युवती से छेड़छाड़ के विरोध में दो वर्ग के लोगों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दो युवक घायल हो गए। मामला दो वर्गों के बीच का होने के चलते पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा कोतवाली में ही धरने पर बैठ गए। हालांकि कुछ देर बाद अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि करीब 10.45 बजे नगर के एमबीडी चौक पर दो वर्गों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि वहां से गुजर रही युवती के साथ मोहल्ला मोरी तेलियान निवासी युवकों ने छेड़छाड़ की है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष का अब्दुल्ला और दूसरे पक्ष का आकाश घायल हो गया। घटना के विरोध में भाजपा नेता और एक वर्ग के लोग कोतवाली में जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा के समझाने बुझाने के बाद भी लोग नहीं माने और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा जारी रखा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक भाजपा नेताओं के नेतृत्व में लोग कोतवाली में जमा रहे और घटना को लेकर हंगामा करते रहै। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है की मामले की जांच की जा है। स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें