फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन में जमकर उड़ा गुलाल

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के होली मिलन कार्यक्रम में कलाकारो संग होली खेलते अति - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नई मंडी की बड़ी धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर गुलाल उड़ा। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, भीमसेन कंसल, गौरव स्वरूप, मयंक बिंदल रहे। बाहर से आए कलाकारों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कलाकारों ने होली पर व्यापारियों का भरपूर मनोरंजन किया। सभी ने फूलों की होली खेली, एक दूसरे को चंदन का तिलक और गुलाल लगाकर बधाई दी। मुदित जैन ने सरप्राइज गिफ्ट के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता संजय मित्तल और संचालन दिनेश बंसल, अनुराग सिंघल, अमित राय ने किया। आयोजन में जिलाध्यक्ष महेश चौहान, आशुतोष गुप्ता, इंद्रसैन बिंदल, संजीव बतरा, नवनीत गोयल, सचिन गोयल, सतपाल जैन, देवेंद्र जैन, अभिषेक कुच्छल, कप्तान पाल, सुहास मेहता, पुनीत सिंघल, ब्रज गोपाल छारिया, विनय गुप्ता, सुभाष मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें