फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजड़ू गांव में गोकशी पर जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू के जंगल में शुक्रवार तड़के गोकशी किए जाने पर आक्रोश भड़क उठा। मौके पर कटा गोवंश मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने गोवंश को जमीन में दफनाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। हिंदू जागरण मंच पदाधिकारी की ओर से गोकशी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू के मोहल्ला कूंगरपट्टी में भूमियाखेड़ा के जंगल में शुक्रवार तड़के कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। इसी बीच जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए गोकशी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अफसरों ने कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर शांत किया। मौके पर मिले कटान के उपकरण कब्जे में ले लिए गए। मामले में हिंजामं के जिला महामंत्री कार्तिक जौहरी की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गोकशी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें