फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हैवानियत: पिता ने की तीन माह की बेटी की गला दबाकर हत्या, अलीशा थी कातिल की छठी औलाद

Fri, 26 Jan 2024 07:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

एक साल पहले साजिदा से शादी कर ली, साजिदा के पहले पति से दो बेटी थी। आरोपी कोई बच्चा नहीं चाहता था, लेकिन तीन माह पहले साजिदा ने एक लड़की को जन्म दिया। तभी से आरोपी उसे मारना चाहता था। 
विज्ञापन
आरोपी पिता गुलशेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित बुढ़ाना में बेटी होने से नाराज पिता ने अपनी तीन माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की मां ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

शुक्रवार को बुढ़ाना की सठेडी रोड सफीपुर पट्टी निवासी साजिदा ने पति पर ही तीन माह की पुत्री अलीशा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी गुलशेर को कसबे के चौधरी चरण सिंह तिराहा से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पहली शादी गुलस्तां से 15 साल पहले हुई थी, जिससे पांच बच्चे हैं। पहली पत्नि के साथ विवाद के बाद अलग हो गया, लेकिन तलाक नहीं लिया था। 
विज्ञापन

एक साल पहले साजिदा से शादी कर ली, साजिदा के पहले पति से दो बेटी थी। आरोपी कोई बच्चा नहीं चाहता था, लेकिन तीन माह पहले साजिदा ने एक लड़की को जन्म दिया। तभी से आरोपी उसे मारना चाहता था। शुक्रवार सुबह छह बजे जब साजिदा गाय को चारा डालने गई थी, तभी मौका पाकर तीन माह की अलीशा की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें