फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुजुर्ग की हत्या मेंं बाबा-नाबालिग पोता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बामनहेड़ी में जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग सतवीर की हत्या के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने बाबा व नाबालिग पोते को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने इसी मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान किया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह शहर कोतवाली के गांव बामनहेड़ी में जमीनी विवाद में जगदीश व सतवीर पक्ष में संघर्ष हो गया था। सतवीर की पेट में बल्लम लगने से मौत हो गई थी। मृतक के दो बेेटे घायल हुए थे। परिजनों ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू पुत्र जगदीश, गीता व सौरभ को बामनहेड़ी रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि इस मामले में जगदीश को उसके नाबालिग पोते के साथ बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को मुकदमे में आरोपी बनाया गया था। अब इस मामले में दो आरोपी फरार हैं, उन्हें भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें